फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कार में लिफ्ट देकर पिलाया नशीला पदार्थ, नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषणचोरी कर फरार

कार में लिफ्ट देकर पिलाया नशीला पदार्थ, नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषणचोरी कर फरार

Sat, 03 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
कार में लिफ्ट देकर पिलाया नशीला पदार्थ, नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषणचोरी कर फरार
कार में लिफ्ट देकर पिलाया नशीला पदार्थ, नकदी सहित जेवरात लेकर फरार
विज्ञापन

कार में सवार व्यक्तियों ने दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एक कार में सवार तीन व्यक्तियों ने एक युवक को पहले लिफ्ट दी और बाद में उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी नकदी सहित सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। प्रीत कालोनी अंबाला निवासी मोहित ने कैथल सिटी को शिकायत दी है कि गत 31 जनवरी को वह सुबह अंबाला जाने के लिए कैथल में अंबाला बाईपास नाका पर खड़ा होकर बस का इंतजार कर रहा था। इस दौरान एक टोयटा गाड़ी आई, उसमें 2 व्यक्ति बैठे थे। उन्होंने कार को रोका उन्हें अंबाला की तरफ जाने के लिए पूछा तो वह व 2 अन्य युवक उसके साथ कार में बैठ गए। शिकायतकर्ता व्यक्ति ने बताया कि कार सवार व्यक्ति ने पिहोवा पहुंचकर उसे कोल्ड ड्रिंक्स दी। उसे पीते ही वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो वह खाली स्थान पर पड़ा था। आरोपी उसके पास से 700-800 रुपये व सोने-चांदी के जेवरात चुराकर ले गए। जांच अधिकारी एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed