{"_id":"59974a784f1c1bab778b4adb","slug":"161503087224-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से महिला की मौत
कैथल। गांव खुराना में एक 50 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। जिसके कारण महिला की इलाज के दौरान शहर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। सदर पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर तीन महिलाओं पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
मृतका के भाई नंदलाल ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी करीब 30 साल पहले गांव खुराना में मेवा सिंह के साथ हुई थी। उसके बहनोई ने एक और विवाह किया था, दूसरी पत्नी, दूसरी पत्नी की बेटी और उसकी बहन की पुत्रवधू ने उसे आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। तीनों से तंग आकर उसकी बहन ने वीरवार को आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी एएसआई जसबीर ने बताया कि मृतका के भाई नंदलाल की शिकायत पर तीन महिलाओं शीला, प्रमिला व मूर्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया है।