फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   इंदिरा आवास योजना के तहत मिले प्लाट पर कब्जा करने की सीएम को भेजी शिकायत

इंदिरा आवास योजना के तहत मिले प्लाट पर कब्जा करने की सीएम को भेजी शिकायत

Tue, 02 Jul 2019 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
इंदिरा आवास योजना के तहत मिले प्लाट पर कब्जा करने की सीएम को भेजी शिकायत
कलायत। गांव मटौर निवासी रामकिशन ने इंदिरा आवास योजना के तहत मिले प्लाट पर अन्य किसी के कब्जा किए जाने की मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है। सीएम विंडो के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में रामकिशन ने आरोप लगाया कि वर्ष 2015 में अन्य लोगों के साथ साथ उन्हें भी इंदिरा आवासीय योजना के तहत प्लाट मिला था। जिसकी उसने 4 जुलाई 2015 को निशानदेही भी ले ली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनको मिले प्लाट पर साथ लगते खेत के मालिक ने अपना कब्जा कर लिया जो उसे निर्माण करने से रोक रहा है। इस बारे में उन्होंने तहसीलदार, एसडीएम व पुलिस स्टेशन में भी शिकायत की पर कोई सुनवाई नही हो पाई। रामकिशन ने कहा कि वे बीपीएल परिवार से संबंध रखते हैं तथा किसी तरह से थोड़ा-थोड़ा जोड़ कर अपना छोटा से आशियाना बनाना चाह रहा था पर सपना पूरा होने से पहले ही टूट गया। उन्होंने कहा कि सरकार देश के हर व्यक्ति को छत देना चाहती है पर उनको पूर्व में मिला भूखंड भी नहीं मिल पा रहा। उन्होंने अपील की है कि जिन लोगों ने उनके भूखंड पर अवैध कब्जा किया है उनसे उनका भूखंड छुड़वाया जाए ताकि उनके परिवार को भी छत नसीब हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed