{"_id":"5d0523b48ebc3e78f36224b5","slug":"15606178979-kaithal-news44","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े लेने पहुंची दुकान पर महिलाओं ने दुकानदार को झांसा दे चुराए सूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कपड़े लेने पहुंची दुकान पर महिलाओं ने दुकानदार को झांसा दे चुराए सूट
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजौंद। मेन बाजार स्थित विर्क क्लाथ हाउस पर चार महिला ठगों ने ठगी कर हजारों का कपड़ा चुरा लिया। 71 वर्षीय वृद्ध महिला सुरजीत कौर ने बताया कि शनिवार को दोपहर 2 बजे वह दुकान पर अकेली बैठी थी। उसी दौरान चार शातिर ठग महिलाएं उसकी दुकान में आई व भिन्न-भिन्न प्रकार के कपड़े दिखाने की फरमाइश करने लगी। जब एक महिला ठग कपड़े थान खोलकर, ओट करके बैठ गई व दूसरी महिलाएं कपड़ा चुराने में मशगूल हो गई। उसने बताया कि दो महिलाएं पहले निकल गई और दो बाद में निकल गई। उसने बताया कि जब उसने कपड़े देखे तो उसके 5-6 सूट गायब थे। इस बारे उसने आसपास दुकानदारों को बुलाया और दुकानदारों ने काफी तलाश की लेकिन महिलाएं कही नही मिली। उसने बताया कि उसका महिला ठग 3000 के कपड़े चोरी कर ले गई है। महिलाओं ठगों की घटना सारी घटना गली में लगे सी सी टी वी कैमरे में भी कैद हो गई है। बता दे कि इससे दो वर्ष पूर्व भी इसी दुकान के साथ लगती सेवा क्लाथ हाउस से 20 हजार का कपड़ा महिलाओं ठगों द्वारा चोरी कर लिया गया था। जिसका आज तक कोई पता नही चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।