फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मकान के दस्तावेज व नकदी चोरी, केस दर्ज

मकान के दस्तावेज व नकदी चोरी, केस दर्ज

Fri, 31 May 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
मकान के दस्तावेज व नकदी चोरी, केस दर्ज
कैथल। गांव पट्टी अफगान में चोरों ने मकान के दस्तावेज व नकदी चोरी कर ले गए। गांव पट्टी अफगान निवासी राजेश ने सिटी थाने में शिकायत दी कि उसने गांव चंदाना निवासी अनिल से उसका एक मकान पट्टी गादड़ बालाजी कॉलोनी में 20 लाख रुपये में खरीद करने का इकरार किया था। इकरारनामा के अनुसार उसे मकान का कब्जा दो फरवरी को लेना था, लेकिन विश्वास के कारण मकान का कब्जा नहीं लिया। 23 मई को वह मकान पर कब्जा लेने व रजिस्ट्री करवाने के लिए अनिल के पास उसके घर गया तो अनिल ने इकरारनामा दिखाने को कहा। वह कागजात लेने के लिए छोटी सब्जी मंडी में बने अपने दफ्तर में गया तो उसे कागजात वहां नहीं मिले। दराज में रखे 10 हजार 200 रुपये भी वहां नहीं मिले। बाद में उसे पता चला कि अनिल ने ही उसकी पत्नी के साथ मिलकर उसके दफ्तर से दस्तावेज व रुपये चोरी किए हैं। एचसी गुरदान सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed