फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कांगथली में दुकानों में चोरी के आरोपी को काबू किया

कांगथली में दुकानों में चोरी के आरोपी को काबू किया

Sun, 03 Mar 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
कांगथली में दुकानों में चोरी के आरोपी को काबू किया
दुकानों में चोरी के आरोपी को काबू किया
विज्ञापन

कैथल। सीआईए-टू के एचसी प्रदीप कुमार की टीम ने सफीदों में दबिश देकर चोरी के मामले में आरोपी राजा निवासी सफीदों को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि गुरप्रीत सिंह निवासी खरकां की बस अड्डा कांगथली के नजदीक ज्ञान मार्केट में स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का अज्ञात व्यक्ति 13 जनवरी की रात शटर तोड़कर नकदी चुरा ले गए। आरोपी के कब्जे से एक हजार रुपये चोरी की नकदी बरामद कर ली गई, जबकि वारदात में लिप्त अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उनके कब्जे से हजारों रुपये चोरीशुदा नकदी तथा वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की जा चुकी है। इसी प्रकार से किसान बीज भंडार सहित कई दुकानों के शटर तोड़कर सेंधमारी करने के मामले में सीआईए-2 के एचसी कमलजीत सिंह की टीम द्वारा आरोपी हरदीप व सुशील निवासी सफीदों जिला जींद से पुलिस रिमांड के दौरान 14 हजार रुपये चोरी की नकदी बरामद की गई है, जबकि एक अन्य आरोपी दीपक निवासी सफीदों के कब्जे से 7 हजार रुपये नकदी तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed