फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   महिला ने लगाया गाली-गलौच व मारपीट करने का आरोप, केस दर्ज

महिला ने लगाया गाली-गलौच व मारपीट करने का आरोप, केस दर्ज

Fri, 22 Feb 2019 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
महिला ने लगाया गाली-गलौच व मारपीट करने का आरोप, केस दर्ज
महिला ने लगाया गाली-गलौच व मारपीट करने का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन

कैथल। अंबाला जिला निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह पुलिस में सिपाही के पद तैनात है। उसकी शादी लगभग दस साल पहले कैथल जिले के एक गांव निवासी लाभ सिंह के साथ हुई थी। उसे दो लड़कियां हैं। एक लड़की 4 साल व एक 7 साल की है। शादी के बाद से ही दोनों में मामूली कहासुनी होती रहती थी। सुसराल पक्ष के लोगों ने कई बार उसके साथ मारपीट भी की। जिससे तंग आकर वह अपने बच्चों को लेकर पूंडरी सरकारी क्वाटर में रहने लगी। वह हर त्योहार पर पूजा पाठ करने ससुराल आती रहती है। इसी तरह से 19 फरवरी को भी वह संत गुरु रविदास जयंती पर अपने बच्चों को लेकर ससुराल आई हुई थी। इस दौरान ससुराल पक्ष के कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौच की और मारपीट करने की कोशिश की। हेड कांस्टेबल बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed