{"_id":"5c1e8ab4bdec2256c4552f13","slug":"151545505460-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना नंबर ट्रक में तिरपाल से ढकी लकडिय़ों के नीचे से 19,990 पव्वे सहित दो काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना नंबर ट्रक में तिरपाल से ढकी लकडिय़ों के नीचे से 19,990 पव्वे सहित दो काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना नंबर की ट्रक में तिरपाल से ढकी लकड़ियों के नीचे से शराब की 415 पेटियां बरामद, दो काबू
फोटो नंबर-16
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीआईए वन पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर ढांड बाईपास पर दबिश देकर एक बिना नंबर ट्रक में तिरपाल से ढकी लकड़ियों के नीचे छिपाई गई 415 पेटियों से करीब ढाई लाख रुपये के 19,990 पव्वेे अंग्रेजी शराब की खेप बरामद कर दो आरोपी काबू किए। आरोपी यमुनानगर से लाई गई अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए सिरपुर महाराष्ट्र ले जा रहे थे। पुलिस द्वारा ट्रक व शराब जब्त कर ली गई और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
एसपी वसीम अकरम ने बताया कि सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष चंद की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र, एएसआई बलजीत सिंह, एएसआई कृष्ण कुमार, हेड कांस्टेबल धर्म सिंह व एचसी नरेश कुमार की टीम को गश्त दौरान सहयोगी सूत्रों से जानकारी मिली कि ढांड चौक कैथल पर खड़े एक बगैर नंबर ट्रक में तिरपाल के नीचे लकड़ियों के मध्य अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप तस्करी करते हुए ले जाई जा रही है। पुलिस ने मुस्तैदी का परिचय देते हुए अपने साथ आबकारी निरीक्षक सुभाष कौशिक को लेकर दबिश दी व ट्रक में बैठे संदिग्ध चालक साहब सिंह निवासी बापा थाना रादौर जिला यमुनानगर तथा कुंदन लाल निवासी जयपुर थाना आसिका जिला गंजाम उड़ीसा को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं थाना शहर पुलिस के एसएचओ मंदीप सिंह की अगुवाई में हेड कांस्टेबल राजेश कुमार की टीम द्वारा गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिलने पर वाल्मीकि बस्ती नजदीक रेलवे स्टेशन से 30 बोतल देसी शराब बरामद की गई। पीआरओ रोशन लाल खटकड़ ने बताया कि मौका से इसी बस्ती निवासी आरोपी काली पुलिस को देखकर भागने में कामयाब हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।