फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   खेतों में लगी आग से उठी चिंगारी से ट्रेक्टर-ट्राली व ट्रक जलकर राख

खेतों में लगी आग से उठी चिंगारी से ट्रेक्टर-ट्राली व ट्रक जलकर राख

Tue, 22 May 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खेतों में लगी आग से उठी चिंगारी से ट्रेक्टर-ट्राली व ट्रक जलकर राख

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। खेतों में गेहूं के अवशेषों में लगी आग से निकली चिंगारी से गन्ने की पतियों से भरी टे्रक्टर-ट्राली व राजमा से भरा ट्रक जलकर राख। तीन दमकल गाडिय़ों से पाया गया आग पर काबू। गांव रसीना के समीप मुक्तसर पंजाब निवासी गुरविंद्र सिंह पुत्र गुरमीत सोमवार को गन्ने की पत्तियों से भरी ट्रेक्टर-ट्राली लेकर पूंडरी की तरफ से करनाल जा रहा था। अभी वह रसीना के नजदीक ही पहुंचा था कि सडक़ के साथ खेतों में गेहूं के अवशेषों में आग लगी हुई थी। जिसमें से चिंगारी उठकर ट्राली की पत्तियों में जा लगी। देखते ही देखते आग ने ट्रेक्टर-ट्राली को अपनी चपेट में ले लिया। ड्राईवर द्वारा ट्राली से ट्रेक्टर को अलग करने का भरसक प्रयास किया गया, लेकिन सफल नहीं हुआ। इसी दौरान दिल्ली से कैथल की तरफ राजमा से भरा ट्राला लेकर आ रहे बंगाली पुत्र जग्गु निवासी झारखंड ट्रेक्टर-ट्राली के पास से निकलने की कोशिश करने लगे और वे भी आग की चपेट में आ गए। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई। जब तक फायर बिग्रेड की गाडिय़ां घटना स्थल पर पहुंची तब तक ट्रेक्टर-ट्राली व ट्रक जल चुके थे। ट्रक का पीछे से कुछ हिस्सा ही बच पाया। सूचना मिलते ही करनाल, कैथल व पूंडरी से फायर बिग्रेड की तीन गाडिय़ां मौके पर पहुंची। सडक़ के बीचों बीच आग लगने से कैथल-करनाल मार्ग पर जाम लग गया। लेकिन पुलिस खेतों में से अस्थाई रास्ता बनाकर वाहनों को निकाला। समाचार लिखे जाने तक किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था।


खेतों में लगी आग से उठी चिंगारी से ट्रेक्टर-ट्राली व ट्रक जलकर राख
बाल-बाल बचे चालक
राजमा से भरा ट्रक भी जला, सडक़ पर जाम की स्थिति, कैथल व करनाल से आई दमकल की गाडिय़ों की मदद से बुझाई गई आग
फोटो संख्या-43
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed