{"_id":"5aa578b34f1c1b01768b4d01","slug":"151520793779-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठे केस में दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती के विरोध में सड़क पर उतरे शक्ति नगर के लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झूठे केस में दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती के विरोध में सड़क पर उतरे शक्ति नगर के लोग
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शक्ति नगर निवासी युवकों के खिलाफ झूठी शिकायतें देकर उनसे रुपये ऐंठने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने वाली युवती के विरुद्ध कालोनी के लोगों ने महिला पुलिस थाने के बाहर सड़क पर प्रदर्शन किया। साथ ही महिला पुलिस थाने में भी इस युवती की शिकायत दी।
इन लोगों में चमेली, रामरत्ति, आशा, कमला, बबली, कमलेश, रोशनी, बबीता, सुदेश, निर्मल सिंह, मीना, साहिल, संतरो, संतोष, रामलाल, विनोद, ओमी, रेखा ने महिला थाना परिसर में भी नारेबाजी की और महिला थाना प्रभारी पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया। थाने में दी गई शिकायत में कालोनी वासियों ने बताया कि उनकी कालोनी में एक युवती अपने माता-पिता के साथ रहती है। उसका चाल चलन ठीक नहीं है। वह पहले भी कई बार गैर युवकों के साथ रोहतक, दिल्ली, भिवानी और चीका से पकड़ी जा चुकी है और हाल ही में सीकर राजस्थान से पकड़ी गई है। इस युवती ने युवकों को अपने जाल में फंसा कर रुपये कमाने का धंधा शुरू किया हुआ है। उनके माता पिता भी इस गैर कानूनी कृत्य में उसका साथ देते हैं। कालोनी वासियों ने कहा कि युवती ने यहीं की रहने वाली महिला के विरुद्ध भी झूठी शिकायत दर्ज करवाई थी। अब उसने कई लोगों के खिलाफ एक झूठी शिकायत दी है। उनका आरोप है कि पैसे ऐंठने की नियत से वह इस प्रकार की शिकायतें करती रहती है।
इंस्पेक्टर दर्शना ने कहा कि इस मामले में शक्ति नगर के लोग महिला थाने में पहुंचे थे। इस मामले में पूरी निष्पक्षता के साथ जांच के बाद ही कोई कार्रवाई होगी। सोमवार को दोनों पक्षों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
झूठा दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती के विरोध में सड़क पर उतरे लोग
फोटो नंबर-08