{"_id":"5a70b7304f1c1b83268b778c","slug":"151517336368-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर को जान से मारने की धमकी देकर कुकर्म करने वाला दुकानदार काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोर को जान से मारने की धमकी देकर कुकर्म करने वाला दुकानदार काबू
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
किशोर को जान से मारने की धमकी देकर कुकर्म करने वाला दुकानदार काबू
कैथल। किशोर को जान से मारने की धमकी देते हुए अप्राकृतिक दुराचार मामले में आरोपी करियाना के दुकानदार को कलायत पुलिस ने कैंची चौक से काबू किया है। मंगलवार को आरोपी न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस पीआरओ ने बताया कि चौशाला निवासी करीब 32 वर्षीय सतीश कुमार थाना कलायत के एक गांव में करियाना की दुकान करता है। गांव निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज मामले के अनुसार उसने 12 जनवरी की दोपहर उसके पुत्र को सतीश की बाइक पर बैठे देखा। वह घबराया हुआ था। उसने आवाज देकर बाइक रुकवाकर अपने लड़के से घबराहट का कारण जाना तो किशोर ने बताया कि दीवाली से पहले दुकानदार सतीश ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ गलत काम किया था। उसके बाद जब वह दुकान पर सामान लेने जाता तो वह उसे दुकान के पीछे ले जाकर गलत काम करता था। 12 जनवरी को भी इसी नियत से बाइक पर बैठा कर कहीं ले जा रहा था। एएसआई गुरदेव सिंह की टीम आरोपी सतीश को कैंची चौक कलायत से काबू कर लिया गया, जिसे धारा 377,506 व 6 पॉक्सो एक्ट तहत गिरफ्तार कर लिया गया।