फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ालक को बंधक बनाकर सेब से भरा ट्रक लूटकर ले जा रहे थे..जाम में फंसा..तेल खत्म हुआ

ालक को बंधक बनाकर सेब से भरा ट्रक लूटकर ले जा रहे थे..जाम में फंसा..तेल खत्म हुआ

Fri, 06 Oct 2017 12:15 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
ालक को बंधक बनाकर सेब से भरा ट्रक लूटकर ले जा रहे थे..जाम में फंसा..तेल खत्म हुआ
सेब से भरा ट्रक लूटकर भाग रहे थे लुटेरे, जाम में फंसकर तेल हुआ खत्म तो ट्रक छोड़कर भागे
विज्ञापन

चालक को बना रखा था बंधक, बाद में लोगों ने चालक को ट्रक से कराया आजाद, 4 हजार रुपये भी लूटे
पुलिस को नहीं दी शिकायत, कार्रवाई करवाने से इंकार किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चंडीगढ़ से गुजरात के मसाना जा रहे सेब से भरे एक ट्रक को चार अज्ञात युवकों ने खुराना रोड से लूट लिया और चालक को ट्रक में बंधक बनाकर चीका की ओर से भागने का प्रयास किया। चीका में अनाज मंडी के चलते जाम के बीच ट्रक फंस गया और वहीं पर ट्रक का तेल खत्म हो गया। जिस पर लुटेरे चालक को ट्रक में बंधा हुआ छोड़कर फरार हो गए। बाद में लोगों ने ट्रक को सड़क के बीच से न हटने पर पास जाकर देखा तो चालक बंधा हुआ था। उसे मुक्त करवाने के बाद सारे मामले की जानकारी मिली।

चंडीगढ़ से मसाना (गुजरात) जा रहा सेब से भरे ट्रक को बुधवार रात्रि को कैथल खनारी बाईपास के निकट 4 लुटेरों ने अपनी स्विफ्ट कार ट्रक के आगे अड़ाकर चालक को बंधक बनाकर लूट लिया। 3 लुटेरे ट्रक में चढ़ गए और एक पीछे-पीछे कार में चलता रहा। लुटेरे ट्रक चालक को ट्रक में ही बंधक बनाकर ट्रक को चीका के रास्ते पटियाला की तरफ ले जाना चाहते थे, लेकिन चीका के निकट मंडी के बाहर जाम लगा होने के कारण वे वहीं फंस गए। यहां काफी देर तक ट्रक के स्टार्ट करके खड़ा किए जाने से तेल खत्म हो गया। जिस पर लुटेरे ट्रक को वहीं छोड़कर फरार हो गए। जब काफी देर तक ट्रक सड़क के बीच में खड़ा रहा तो किसी ने ट्रक की खिड़की खोलकर देखा तो अंदर एक व्यक्ति था और जिसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। लोगों ने उसके हाथ खोले। ट्रक चालक का नाम राजू बताया जा रहा है। राजू ने घटना की सूचना फोन पर ट्रक मालिक रघुबीर सिंह पुनिया गांव फ्रांसवाला को दी तो वे भी मौके पर पहुंचे। राजू ने बताया कि लुटेरे उसकी जेब से करीब 4 हजार रुपये लूटकर ले गए हैं। इसके बाद ट्रक मालिक रघुबीर सिंह ने घटना की सूचना नई अनाज मंडी कैथल चौकी में दी। रघुबीर सिंह ने कहा कि ट्रक चालक ठीक है और उसका ट्रक भी मिल गया है। इसलिए अब वे कार्रवाई नहीं चाहता, लेकिन उसने पुलिस को सुरक्षा बढ़ाए जाने की अवश्य मांग की है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज एएसआई कुलविंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक मालिक ने शिकायत देने से मना कर दिया और उसने कहा है कि वह कार्रवाई नहीं चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed