{"_id":"59359e704f1c1b68128b45a3","slug":"149668620612-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने व अज्ञात से मिलकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने व अज्ञात से मिलकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप
Updated Mon, 05 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
पति पर अज्ञात से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप
कैथल। गुहला क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने अपने पति पर अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने व सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुराल जन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित भी करते है।
विवाहिता महिला ने बताया कि उसकी शादी गुहला थाने के तहत आने वाले एक गांव के युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे दहेज कम लाने की बात कहकर ससुराल जन प्रताड़ित किया जाता था। पति गुरचरण ने अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाए और किसी अज्ञात के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि ननद सरबजीत, ननदोई सोनू व पति उसे दहेज लाने की मांग करते हुए प्रताड़ित करते थे। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप कौर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर उसके पति, ननद, ननदोई व पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।