फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   दो सड़क हादसों में एक की मौत व दो घायल

दो सड़क हादसों में एक की मौत व दो घायल

Wed, 06 Mar 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में एक की मौत व दो घायल
सड़क हादसों में एक की मौत व दो घायल
विज्ञापन

कैथल। गत दिवस अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसे में दो घायल व एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में कलायत के गांव सेगा निवासी कर्मबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने चाचा नंदलाल के साथ एक बाइक पर सवार होकर गांव पिंजुपुरा गए हुए थे। वापिस आते हुए गांव पिंजुपुरा से थोड़ा आगे मिल के पास पहुंचे तो एक अज्ञात कार चालक ने तेजगति व लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। जिससे उनको काफी चोटें आई। उसके चाचा को गंभीर चोटों के कारण चंडीगढ़ रेफर कर लिया। जहां पर इलाज के दौरान उसके चाचा ने दम तोड़ दिया। हेड कांस्टेबल रणदीप सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

गांव मानस निवासी धनपत ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह गांव में ही किराना की दुकान चलाता है। 2 मार्च को वह अपने साथी कश्मीरी व प्रेम के साथ अपनी दुकान पर बैठा था। इस दौरान एक अज्ञात कार चालक ने तेजगति व लापरवाही से चलाते हुए उनको सीधी टक्कर मार दी और मौके से भाग गए। जिससे उनको काफी चोटें आई। एएसआई जयकिशन मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed