{"_id":"5c5f2311bdec224cb044e501","slug":"141549738769-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगवाने के नाम पर लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी लगवाने के नाम पर लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी, केस दर्ज
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी लगवाने के नाम पर लगभग 2 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी, केस दर्ज
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीवन के गांव खेड़ी गुलाम अली निवासी शमशेर सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि तीन साल पहले वह उसके भानजे विक्रम निवासी सिंसर जिला जींद को नौकरी पर लगवाना चाहता था। जिसके लिए उसकी बात जनवरी 2016 में दीपक निवासी दडाना से हुई। जो युवकों को पैसे लेकर नौकरी लगवाने का काम करता है। दीपक ने उससे कहा कि उसकी अच्छी जान-पहचान एफसीआई के उच्च अधिकारियों के साथ है। अगर कोई व्यक्ति नौकरी लगवाना हो तो उसे नौकरी लगवा सकता है। वह उसके बहकावे में आ गया और उसकी बात मानते हुए कहा कि उसके भांनजे विक्रम को नौकरी लगवा दे। जिसके लिए दीपक ने 2 लाख 50 हजार रुपये की मांग की। पहले 1 लाख 50 हजार रुपये दीपक ने खाते में जमा करवाए और 1 लाख रुपये उसने नकद लिए। इसके बाद भी विक्रम को नौकरी नहीं लगवाया गया। एएसआई विजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।