{"_id":"5c4f4cd9bdec224a3d3fd875","slug":"141548700889-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडिमेड की दुकान में घुसकर चोरों ने किया हजारों का सामान साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेडिमेड की दुकान में घुसकर चोरों ने किया हजारों का सामान साफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेडिमेड की दुकान में घुसकर चोरों ने किया हजारों का सामान साफ
पुलिस ने दर्ज किया मामला
फोटो संख्या-21
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। यहां गीता भवन मंदिर के निकट स्थित रेडिमेड की दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
रेडीमेड की दुकान चलाने वाले अनिल सचदेवा ने कहा कि दुकान से कुछ दूरी पर गोदाम है। इसे कुछ समय पहले ही लिया था। पेंट, शर्ट, बनियान व अन्य सामान रखा हुआ था। रात को चोर पीछे के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुस गए। अंदर वाले दरवाजे का ताला तोड़ा, लेकिन अंदर से चिटकनी लगी होने के कारण दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे। चोर शोरूम से पेंट, शर्ट, बनियान, सीवरेज के लिए बनाए गए गड्ढे पर रखे लोहे के ढक्कन व अन्य सामान चुराकर फरार हो गए। सोमवार सुबह उन्हें इस बारे में जानकारी मिली। डीएसपी रामकुमार ने बताया कि रेडीमेड गोदाम से चोरी की घटना बारे शिकायत मिली है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।