फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   शेयर मार्केट में रुपये लगवाकर दो साल में दोगूने करने का झांसा देकर ठगे 31 लाख

शेयर मार्केट में रुपये लगवाकर दो साल में दोगूने करने का झांसा देकर ठगे 31 लाख

Tue, 08 Jan 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
शेयर मार्केट में रुपये लगवाकर दो साल में दोगूने करने का झांसा देकर ठगे 31 लाख
शेयर मार्केट में रुपये लगवाकर दो साल में दोगुने करने का झांसा दिया और ठगे 31 लाख
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शेयर मार्केट में रुपये लगवाकर डबल करने का झांसा देकर 31 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
गांव रसीना निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 14 फरवरी 2018 को उसके पास मोबाइल आया कि वह ओमप्रकाश बोल रहा है। वह शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करवाने का काम करता है। इसी मोबाइल नंबर से नेहा गुप्ता नाम की एक लड़की का फोन आया और उसने अपने आपको ओमप्रकाश की लड़की बताया। उसने कहा कि वे उसके पैसे को 2 साल में डबल करके देंगे। इसके बाद ओमप्रकाश के उसके पास लगातार फोन आते रहे और वह उसकी बातों में आ गया। ओमप्रकाश ने 14 फरवरी 2018 को अनाज मंडी पूंडरी में उसके पास एक लड़का भेजा। ओमप्रकाश के कहने पर उसने उस लड़के को उसने 3.50 लाख रुपये दे दिए। कुछ दिन बाद ओमप्रकाश का फोन आया कि वह तुम्हारे काम के लिए गोवा गए हुए हैं और उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। वह एक लड़के को भेज रहा है, जिसे 4 लाख रुपये दे देना। लेकिन उसके पास 3 लाख रुपये थे और वह उसने उस लड़के को दे दिए। इसके बाद आरोपी ने उसका एटीएम कार्ड ले लिया और कहा कि उन्हें कुछ पैसों की जरूरत पड़ेगी तो निकाल लेंगे। इसके बाद आरोपी ने उसके खाते से 21 लाख 87 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपी ओमप्रकाश ने अलग-अलग समय में उससे धोखा करते हुए उससे 31 लाख 7 हजार रुपये हड़पे हैं। सब इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed