फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आंधी व बरसात से गिरे खंभे, कलायत में बिजली गुल, पानी के लिए भी भटक रहे लोग

आंधी व बरसात से गिरे खंभे, कलायत में बिजली गुल, पानी के लिए भी भटक रहे लोग

Sun, 10 Jun 2018 11:34 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
आंधी व बरसात से गिरे खंभे, कलायत में बिजली गुल, पानी के लिए भी भटक रहे लोग

विज्ञापन
आंधी और बारिश से गिरे खंभे, कलायत में बिजली गुल, पानी के लिए भटक रहे लोग
फोटो नंबर-23
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। शनिवार की रात को आई तेज आंधी के साथ आई तेज बारिश से कलायत नगर सहित क्षेत्र के लोग अभी भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिजली के खंभों के गिरने के चलते बिजली व्यवस्था इस कद्र ठप्प हो गई है। आंधी का कहर इस कद्र रहा कि पूरा कलायत न केवल सारी रात अंधेरे में डुबा रहा। जिसके बाद रविवार देर रात तक बिजली नहीं आई। जहां आंधी ने परेशान किया वहीं इसके पश्चात आई बारिश ने प्रशासन के पानी निकासी व्यवस्था की पूरी पोल इस खोलकर रख दी। पानी निकासी के अवरूद्ध हुई व्यवस्था से लोग उभरे भी नहीं थे कि लोगों को पता चला कि जिस 33 केवी से नगर में बिजली सप्लाई हो रही है उसमें ही बिजली नहीं पहुंच रही जिसके कारण पूरी रात न केवल अंधेरे में रहना पड़ेगा बल्कि पेयजल से भी महरूम रहना पड़ेगा। लोगों ने जैसे तैसे रात व्यतीत की तथा उम्मीद रखी की सुबह तो बिजली मिल ही जाएगी मगर सुबह तो क्या बाद दोपहर तक 24 घंटे का समय व्यतीत हो गया था पर बिजली नहीं आई। कारण पता चलने पर मालूम हुआ कि जिन खंभों के सहारे 220 केवी से कलायत बिजली घर के 33 केवी में सप्लाई आती है वहीं गिर गए है जिसके चलते जब तक उन्हें ठीक नहीं किया जाता तब तक बिजली गुल ही रहेगी। चाहे फाल्ट किसी भी प्रकार का हो मगर हुआ यह कि जहां बिजली न होने के चलते गर्मी ने लोगों को पूरी तरह परेशान करके रखा वहीं पेयजल सप्लाई सुचारू न होने के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई।


बिजली खंभे गिरने के साथ ही शुरू किया हुआ है कार्य:
बिजली निगम के उपमंडल अभियंता भारत भूषण काला ने बताया कि गत सांय जैसे ही बिजली के पोल गिरे उन्हें ठीक करने की दिशा में कार्रवाई अमल में लानी शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि कार्य को तेजी से पूरा करने तथा लाईनों का फाल्ट देखन के लिए कर्मचारियों की टीमों का गठन किया हुआ है जो तेजी से कार्य कर रही है। आज सांय तक बिजली सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed