{"_id":"59fe07ef4f1c1bd9798ba290","slug":"141509820399-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजा पती व गांजा बेचने वाले दो नशा तस्कर काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांजा पती व गांजा बेचने वाले दो नशा तस्कर काबू
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांजा पत्ती व गांजा बेचने वाले दो नशा तस्कर काबू
कैथल। पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनमें एक आरोपी के कब्जे से 480 ग्राम गांजा पत्ती बरामद की गई, जबकि दूसरे आरोपी 1.8 किलोग्राम गांजा व 25 बोतल शराब बरामद की गई है।
सीआईए-1 पुलिस के एएसआई कृष्ण कुमार, जोगिंद्र सिंह, हेडकांस्टेबल राजेश कुमार, विक्रम सिंह व एचसी राज सिंह की टीम गस्त के दौरान बस अड्डा नौच मौजूद थी। सूत्रों से पुलिस को सूचना मिली कि रिंकू निवासी नौच अपनी रिक्शा लेकर गांव के नौजवानों को गांजा पत्ती की पुड़िया बेचता है। पुलिस ने रिंकू के मकान पर रेड मारकर 480 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। थाना सदर में मामला दर्ज कर आरोपी को सीआईए पुलिस के एएसआई सुभाष चंद द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रवक्ता ने बताया एक अन्य मामले में थाना सीवन पुलिस के एएसआई रमेश ने रेड मारकर आरोपी रोहताश उर्फ ताशा निवासी सीवन को गिरफ्तार किया गया है। 28 जुलाई को थाना सीवन पुलिस के एएसआई रमेश चंद्र व सिपाही नितिश कुमार की टीम को सुचना मिली कि गांव सीवन निवासी एक किशोर अपने भाई की बैठक के सामने गली में शराब बेच रहा है। पुलिस ने रेड मारकर 15 वर्षीय किशोर को काबू किया। जांच दौरान कट्टे के अंदर 25 बोतल शराब व 800 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। नाबालिग ने पूछताछ दौरान पुलिस को बताया कि उसके बडे़ भाई रोहताश ने उसको नशा बेचने के लिए बिठाया था। नाबालिग को पहले ही कोर्ट के आदेशानुसार बाल सुधार गृह भेजा जा चुका है। मुख्यारोपी रोहताश को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।