फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह की अगुवाई में किया गया है एसआईटी का गठन

सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह की अगुवाई में किया गया है एसआईटी का गठन

Tue, 08 Jan 2019 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह की अगुवाई में किया गया है एसआईटी का गठन
एसआईटी ने दो सप्ताह से भी कम समय में पकड़े 9 तस्कर
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह की अगुवाई में किया गया है एसआईटी का गठन
फोटो संख्या-32
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नशाखोरी पर लगाम लगाने के लिए एसपी वसीम अकरम द्वारा गठित एसआईटी ने दो सप्ताह से भी कम समय में सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह की अगुवाई में 9 तस्कर पकड़े हैं। एसपी वसीम अकरम द्वारा अब शीघ्र ही गुहला में इस संबंध में अंतर जिला क्राइम बैठक बुलाई जाएगी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी स्मगलिंग टीम द्वारा 25 दिसंबर को कुख्यात आरोपी प्रवीन कुमार निवासी मटौर के कब्जा से 3 ग्राम हेरोइन, 8.55 ग्राम अफीम, 125 ग्राम चरस, 1600 रुपये नकदी व एक मोटरसाइकिल, 28 दिसंबर को आरोपी सतनाम सिंह निवासी डेरा खरकां से 13 ग्राम स्मैक व 250 रुपए नकदी, 29 दिसंबर को आरोपी गुरप्रीत सिंह निवासी मझेड़ी के कब्जे से 6.5 ग्राम स्मैक, मोबाइल फोन व बाइक, शीशपाल निवासी चीका के कब्जा से 7.7 ग्राम स्मैक 16900 रुपये नकदी व मोबाइल फोन, जगतार सिंह निवासी मझेड़ी के कब्जा से 6.5 ग्राम स्मैक, 300 रुपये नकदी व मोबाइल फोन, 2 जनवरी को आरोपी सुल्तान सिंह व उसकी पत्नी मीतू निवासी नरवाना के कब्जे से 155 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन, 1600 रुपये नकदी तथा मोटरसाइकिल, 3 जनवरी को आरोपी सतीश कुमार निवासी चीका के कब्जे से 7.57 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन, 5150 रुपये नकदी व मोटरसाइकिल तथा 6 जनवरी को आरोपी रिकू निवासी पिंजूपुरा के कब्जे से 3 किलो 550 ग्राम चूरापोस्त, एक मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल तथा 2900 रुपये नकदी बरामद की गई। एसपी द्वारा इस क्षेत्र में शीघ्र ही बुलाए जाने वाली बैठक में थाना प्रबंधक समाना, पातंड़ा, सतराना, पिहोवा, शहर नरवाना, सीआईए नरवाना, गढ़ी, निसिंग सहित अन्य जिलों के एसएचओ को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी वसीम अकरम ने जनता से अपील की है कि वे नशे का धंधा करने वाले किसी भी अपराधी की जानकारी होने पर एएसटी इंचार्ज एसआई बलवान सिंह के मोबाइल नंबर 94161-31542 पर अथवा नजदीकी थाना में सूचना देकर सहयोग करे। सूचना देने वाले पुलिस सहयोगी का नाम-पता गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed