{"_id":"5a68d2c74f1c1bb1208b539a","slug":"131516819143-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के बीच में खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली, बाइक टकराई एक व्यक्ति की मौत, एक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क के बीच में खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली, बाइक टकराई एक व्यक्ति की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सडक़ के बीच में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
ढांड पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जाजनपुर मोड जड़ौला के पास हुए सड़क हादसे में एक 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत व एक गंभीर रूप से घायल हो गया। ढांड पुलिस ने सड़क के बीच खड़े ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव जडौला निवासी अमन शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे उसके 52 वर्षीय पिता सुरेश शर्मा व गांव का ही एक दीपक कुमार बाइक पर जाजनपुर मोड़ के पास से आ रहे थे। मोड के ही एक व्यक्ति ने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क के बीच खड़ा किया हुआ था। आरोपी ने ना तो रिफ्लेक्टर लगाया हुआ था ना ही वह लोड थी। उसके पिता की मोटर साइकिल उस ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकरा गई। जिसमें उसके पिता व दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके पिता को कुरुक्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। ढांड थाने के हेड कांस्टेबल प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने जडौला निवासी सतबीर उर्फ सतू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।