{"_id":"5a4a7af64f1c1bb34a8b99ab","slug":"131514830582-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मोटर साइकिल व एक ट्रक से तीन टायर चोरी, पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन मोटर साइकिल व एक ट्रक से तीन टायर चोरी, पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने तीन स्थानों से समेटा सामान
कैथल। चोरी के चार मामलों में चोर तीन मोटर साइकिल व एक ट्रक से तीन टायर चोरी कर ले गए। पुलिस ने चारों ही मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में ढांड निवासी गुरदेव सिंह ने बताया कि 21 दिसंबर को वह टेगौर स्कूल के पास सुबह 9 बजे गया था। वहां से किसी ने उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ली। हेड कांस्टेबल सोहन ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दूसरे मामले में गांव पाई निवासी सचिन ने बताया कि 31 दिसंबर को वह गांव करोड़ा में किसी काम से गया था। वहां से किसी ने उसका मोटर साइकिल चोरी कर लिया। एएसआई जयपाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
तीसरे मामले सीवन पुलिस को दी शिकायत में डेरा बाबा नहर गोविंदपुरा निवासी गुरविन्द्र सिंह ने बताया कि 30 दिसंबर की शाम करीब तीन बजे वह किसी काम से सीवन गया था। वहां से किसी ने उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ली। हेड कांस्टेबल शिशपाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
चौथे मामले में दासू पट्टी पाई निवासी चमेल सिंह ने बताया कि दिसंबर की रात को चोर उसके ट्रक से तीन टायर चोरी कर ले गए। हेड कांस्टेबल रामफल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।