फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पूंडरी में सेनेटरी की दुकान से 10 लाख रुपये का समान चोरी

पूंडरी में सेनेटरी की दुकान से 10 लाख रुपये का समान चोरी

Fri, 23 Nov 2018 12:30 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
पूंडरी में सेनेटरी की दुकान से 10 लाख रुपये का समान चोरी
सेनेटरी की दुकान से 10 लाख रुपये का समान चोरी
विज्ञापन

फोटो संख्या-27
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। पूंडरी में बुधवार रात को चोर एक दुकान का शटर तोड़कर 10 लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में फतेहपुर निवासी दुकान मालिक अरुण गर्ग ने बताया कि उसकी ढांड रोड पूंडरी पर बाला जी टिंबर एंड सेनेटरी स्टोर की दुकान है। जिसे बुधवार की रात को हर रोज की तरह ठीक से बंद करके अपने घर चला गया था, जब सुबह 9 बजे दुकान पर आकर देखा तो दुकान के शटर के साथ छेड़छाड़ और तोडने की कोशिश नजर आ रही थी। जब उसने दुकान का शटर उठाकर देखा तो दुकान के अंदर का सामना बिखरा पड़ा था और दुकान के पीछे लगा शटर टूटा पड़ा था। जब उसने दुकान का समान संभाला तो उसमें से महंगे भाव की टोटियां, मोटरें, पंप, एलसीडी, लैपटॉप, सीसीटीवी कमरे की डीवीआर व अन्य समान गायब मिला। जो लगभग 10 लाख रुपये की कीमत का है। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के ब्लाक अध्यक्ष योगेश उप्पल, चेयरमैन संदीप गर्ग व जिला उपाध्यक्ष हरिश लाल ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि शहर में चोरी की घटनाएं निरंतर बढ़ रही है। जिसके लिए वे कई बार व्यापारियों के साथ मिलकर पुलिस के उच्चाधिकारियों को भी मिल चुके है। दुकानदारों में इस बात का भय है कि रात के समय जब वे अपनी दुकानें बंद करके जाते है तो अगली सुबह उन्हें दुकान सुरक्षित भी मिलेगी या नहीं। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रात के समय पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed