{"_id":"5b81a9a542c79246560430b3","slug":"121535224229-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोरी के मामले में 16 वर्षीय नाबालिग काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चोरी के मामले में 16 वर्षीय नाबालिग काबू
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
वाहन चोरी के मामले में नाबालिग काबू
कैथल। हेड कांस्टेबल राजेश कुमार की टीम ने वाहन चोरी के 3 मामलों में वांछित रामनगर कैथल निवासी एक 16 वर्षीय नाबालिग आरोपी को काबू कर जांच में शामिल किया गया है। आरोपी के 2 अन्य नाबालिग साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं और चोरीशुदा 2 बाइक व एक कार बरामद की जा चुकी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोहन लाल निवासी चंदाना गेट कैथल की कार दिनांक 10 अगस्त की रात्रि घर के सामने से अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गये थे। इसके अतिरिक्त मंदीप निवासी दयानंद कॉलोनी कैथल की कार चंदाना गेट ग्यारह रुद्री मंदिर के सामने से 13 अगस्त की रात को व दीपक निवासी अमरगढ़ गामड़ी की बाइक चिल्ड्रन पार्क से 13 अगस्त की शाम को चोरी हो गई थी। थाना शहर प्रबंधक इंस्पेक्टर जयवीर सिंह की अगुवाई मे एचसी राजेश कुमार द्वारा 15 अगस्त को रेलवे फाटक के पास से एक चोरीशुदा बाइक पर सवार शक्तिनगर कैथल व चीका निवासी 2 अन्य नाबालिग काबू किए गये थे, जिनकी निशानदेही पर बैंक कालोनी कैथल से 2 अन्य चोरीशुदा कार बरामद की गई।