{"_id":"5c0c0e51bdec22415c7d14fc","slug":"11544293969-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट के आरोपी को काबू किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट के आरोपी को काबू किया
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूटपाट के आरोपी को काबू किया
होटल में घुसकर हमला कर लूटपाट का है आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने लूटपाट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस पीआरओ ने बताया कि थाना सिविल लाईन प्रबन्धक सबइंपेक्टर धर्मपाल की अगुवाई में हवलदार अमरजीत सिंह की टीम ने पिहोवा चौक पर 20 वर्षीय भगौड़े आरोपी समेर उर्फ भूरिया निवासी खरक पांडवा को काबू किया है।
विदित रहे कि मटौर निवासी अमनदीप उर्फ सोनु की शिकायत पर थाना सिविल लाईन में दर्ज मामले अनुसार उसे 10 अप्रैल को अपना पासपोर्ट बनवाने के सिलसिल में अंबला जाना था, जिसके बारे में 9 अप्रैल को वह कैथल आया हुआ था, जहां पर देर हो जाने कारण अगले दिन अंबाला जाने के लिए वह कैथल के एक होटल में रुक गया। आरोप अनुसार रात्री समय करीब 11:इ30 बजे कुछ आरोपियों द्वारा पुरानी रंजिश के चलते उसके बेहोश होकर गिर जाने तक मारपीट करते रहे और नकदी व अन्य सामान लूट ले गये। इस मामले में आरोपी संदीप निवासी गढ़ी, अमित उर्फ भूरिया निवासी नेपेवाला, रविंद्र व रोहित निवासी हरसौला तथा दीपक निवासी करोड़ा पहले ही गिरफतार कर उनके कब्जे से लूटी गई 13 हजार 500 रुपये नकदी तथा वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद किए जा चुके है। प्रवक्ता ने बताया वारदात में लिप्त आरोपी समेर उर्फ भूरिया निवासी खरक पांडवा तथा विनोद निवासी गढ़ी उपरोक्त मामले में निरंतर भूमिगत रहने कारण कारण काबू नहीं आ सके थे, जिन्हें अदालत द्वारा पीओ करार दिया जा चुका है। आरोपी समेर उर्फ भूरिया का 8 दिसंबर को अदालत से एक दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।