{"_id":"5c0c0e14bdec2241cd16c56f","slug":"11544293908-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव खानपुर के निकट हुए हादसे में दूसरे घायल ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव खानपुर के निकट हुए हादसे में दूसरे घायल ने भी दम तोड़ा
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खानपुर के निकट हुए हादसे में दूसरे घायल ने भी दम तोड़ा
दो जिलों में उलझा रहा पोस्टमार्टम का मामला
परिजन हुए परेशान, पीजीआई ले जाते समय दूसरे मृतक को जींद अस्पताल ले गए परिजन
जहां से शनिवार दोपहर को मिला शव, बाद में दोनों का कैथल में हुआ पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शुक्रवार शाम गांव खानपुर के निकट हुए सड़क हादसे में घायल दूसरे मजदूर की भी पीजीआई ले जाते समय शुक्रवार रात को ही मौत हो गई। इसके बाद परिजनों को लंबी कागजी कार्रवाई के बाद शव मिल सके। पोस्टमार्टम की कार्रवाई दो जिलों में उलझ कर रह गई। बाद में कैथल जिला अस्पताल में मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया।
घटना के अनुसार सुरजीत सिंह (50) व उसका दामाद सहारनपुर के ही गांव लुडी निवासी मिंटू (30) मोटरसाइकिल पर सवार होकर डोहर ईंट भट्ठे पर गए थे। जब दोनों खानपुर गांव से निकलते हुए वापस आ रहे थे तो गांव सिरटा के नजदीक पहुंचे पर सामने से आ रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने लापरवाही व तेजगति से चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुरजीत को सिविल अस्पताल कैथल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां रास्ते में सुरजीत सिंह की भी मौत हो गई। इसके बाद वे उसे जींद अस्पताल ले गए। जहां से अधिकारियों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव देने से इंकार कर दिया। रात भर परिजन जींद अस्पताल में रहे। इस बात की सूचना पुलिस को भी दी गई। इसके बाद सुबह कैथल थाना सदर से पुलिस कर्मचारी जींद गया। जहां कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को कब्जे में लिया और कैथल अस्पताल में लाकर दोपहर बाद दोनों का पोस्टमार्टम करवाया गया। इस तरह से मृतकों के परिजन कभी जींद तो कभी कैथल अस्पताल में भटकते रहे और उन्हें करीब 18 से 20 घंटों बाद शव मिल सके। पुलिस ने मृतक सुरजीत सिंह के पुत्र उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर गांव भगवानपुर निवासी कुलदीप सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी एएसआई जयपाल ने बताया कि हादसे में एक की मौत पहले हो गई थी, दूसरे मृतक को परिजन जींद अस्पताल ले गए। जहां सुबह ही पुलिस कर्मचारी ने जाकर शव छुड़वाया और बाद में दोनों का कैथल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को दिया गया।