फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   चोरों ने तीन जगहों से लाखों रुपये का सामान चोरी किया

चोरों ने तीन जगहों से लाखों रुपये का सामान चोरी किया

Sat, 08 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने तीन जगहों से लाखों रुपये का सामान चोरी किया
चोरों ने तीन जगहों से लाखों रुपये का सामान चोरी किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव भूना में दुकान की छत तोड़कर एक लाख 20 हजार रुपये चोरी कर लिया। गांव भूना निवासी ईश्वर दास ने सीवन पुलिस को दी शिकायत में कहा कि गत 3 सितंबर की रात को चोर उसकी दुकान से 1.20 लाख रुपए चुराकर ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ईश्वर दास ने बताया कि वह 3 सितंबर की रात्रि को अपनी दुकान ठीक प्रकार से बंद करके गया था। अगली सुबह जब उसने अपनी दुकान खोली तो गल्ला खुला हुआ था और पैसे गायब थे। उसने देखा तो दुकान की छत उखाड़ी हुई थी। हैड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसी प्रकार से चोर गांव पाड़ला से हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पाड़ला निवासी रणबीर ङ्क्षसह ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 3 सितंबर की रात्रि को चोर उसकी बिजली की दुकान से इन्वर्टर-बैटरी, 2 मोबाइल व 15 हजार रुपए की नकदी चुराकर ले गए। हैड कांस्टेबल भूपेंद्र ङ्क्षसह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कुलदीप ङ्क्षसह ने पूंडरी पुलिस को शिकायत दी है कि पूंडरी स्थित पब्लिक हैल्थ के ट्यूबवैल से चोर गत 4 सितंबर की रात को बिजली की तार, बैटरी, एलईडी बल्ब व अन्य सामान चुराकर ले गए। सब इंस्पेक्टर दलबीर ङ्क्षसह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed