फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   फरल गांव के पाई से 7 दिन पहले लापता हुए युवक का शव

फरल गांव के पाई से 7 दिन पहले लापता हुए युवक का शव

Fri, 16 Feb 2018 11:50 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
फरल गांव के पाई से 7 दिन पहले लापता हुए युवक का शव
पाई गांव से लापता युवक का शव मिला, तीन पर हत्या का केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। गांव पाई में 7 दिन पहले लापता हुए टैक्सी चालक युवक का शव शुक्रवार को गांव फरल के तालाब में मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। इस कारण परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। एक दिन पहले ही गांव फरल के निकट से ही पुलिस ने युवक की कार व मोबाइल बरामद कर लिया था।
शुक्रवार दोपहर को गांव फरल के तालाब में एक व्यक्ति का शव देखकर काफी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी सतीश गौतम, थाना प्रभारी अमन बैनीवाल व सीआईए-1 के इंचार्ज महाबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। जांच के लिए मौके पर ही सीन आफ क्राइम की टीम ने भी मौके के नमूने लिए व जांच की। पुलिस की प्रथम जांच के अनुसार इसे हत्या का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मृतक 10 फरवरी की रात से ही अपने गांव पाई घर से लापता था। मृतक के पाई निवासी चाचा धर्मपाल ने पुलिस में उसके भतीजे राजकुमार ऊर्फ नन्नू की अपहरण की शिकायत दे रखी थी। इसमें उन्होंने गांव के ही तीन लोगों गुरुमेल, नंदा व कोकी पर अपहरण करने का शक जाहिर किया था। 12 फरवरी को उन्हें किसी ने सूचना दी कि राजकुमार की कार का फरल के पास एक्सिडेंट हो गया है। उन्होंने कार को पहचान लिया, लेकिन उसका सुराग नहीं मिल रहा था। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। इस कारण वे उसकी तलाश में थे। शुक्रवार को शव यहां से बरामद हुआ। सूचना मिलने पर गांव में पहुंचे डीएसपी सतीश गौतम ने बताया कि पुलिस ने उन तीनों युवकों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मृतक राजकुमार विवाहिता था। शीघ्र ही आरोपियों को काबू कर हत्या का कारण पता लगाया जाएगा। उसके शरीर पर चोट के निशान भी बताए गए हैं। मृतक राजकुमार लापता होने के दिन चंडीगढ़ से आया था। उस दिन वह उक्त तीनों युवकों के साथ बैठा था। दस बजे तक वह अपने परिजनों के संपर्क में था। इसके बाद से ही लापता चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed