फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हुडा सेक्टर में मकान के सामने से पिकअप गाड़ी चोरी

हुडा सेक्टर में मकान के सामने से पिकअप गाड़ी चोरी

Mon, 20 Nov 2017 12:03 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
हुडा सेक्टर में मकान के सामने से पिकअप गाड़ी चोरी
मकान के सामने से पिकअप चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। शहर के एकमात्र हुडा सेक्टर से शनिवार की रात घर के पास खड़ी महेंद्रा पिकअप अज्ञात चोर चुराकर ले गए। सुबह गाड़ी मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हुडा में रह रहे अशोक कुमार झावा पुत्र जयचंद झावा ने शनिवार की रात भी हर रोज की तरह अपनी पिकअप मकान के साथ लगते खाली प्लाट में खड़ी की थी। जब सुबह उसने देखा तो प्लाट से गाड़ी लापता थी, जिसकी सूचना उसने तुरंत पुलिस को दी। चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और पूरे जिले में नाकेबंदी की, लेकिन शाम तक भी गाड़ी का कोई सुराग नहीं मिल पाया। उधर इस घटना के बाद हुडा निवासियों में काफी भय है। हुडा एसोसिएशन के प्रधान संदीप गर्ग ने कहा कि हुडा में लगभग हर घर के बाहर गाड़ी खड़ी रहती है। चोरी की छोटी-छोटी घटनाएं पहले भी घटी, लेकिन लगता है कि अब तो चोर बेखौफ हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed