फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जुलाई माह में 23 मामलों में 4 लाख 12 हजार 210 रुपये बरामद

जुलाई माह में 23 मामलों में 4 लाख 12 हजार 210 रुपये बरामद

Thu, 10 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
जुलाई माह में 23 मामलों में 4 लाख 12 हजार 210 रुपये बरामद
विभिन्न मामलों में पुलिस ने बरामद किए लाखों रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि जुलाई माह के दौरान विभिन्न 23 मामलों में 4 लाख 12 हजार 210 रुपये बरामद किए गए। मादक पदार्थ रोकथाम अधिनियम के 21 मामलों, हथियार अधिनियम के एक मामले में एक पिस्तौल एवं एक कारतूस बरामद किया गया। इसके अलावा हत्या के प्रयास के दो मामले भी सुलझाए गए।

एसपी ने बताया कि जुलाई माह के दौरान धोखाधड़ी के 7 मामलों में एक लाख 68 हजार 700 रुपये, चोरी के 8 मामलों में एक लाख 14 हजार रुपये, भारतीय दंड संहिता की धारा 356 के एक मामले में एक लाख 5 हजार रुपये, धारा 411 के एक मामले में 6 हजार रुपये तथा जुआ अधिनियम के 6 मामलों में 18 हजार 510 रुपये बरामद किए गए। इसी दौरान मादक पदार्थ रोकथाम अधिनियम के 21 मामलों में 11 किलो 490 ग्राम चूरापोस्त, 31 ग्राम 50 मिलीग्राम स्मैक, 620 ग्राम भांग, 3 किलो 625 ग्राम गांजा, 550 ग्राम अफीम तथा एक किलो 430 ग्राम डोडा बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed