फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जिले में करीब आधा दर्जन चोरी की वारदात करने वाले दो आरोपी काबू

जिले में करीब आधा दर्जन चोरी की वारदात करने वाले दो आरोपी काबू

Wed, 06 Sep 2017 11:00 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
जिले में करीब आधा दर्जन चोरी की वारदात करने वाले दो आरोपी काबू
आधा दर्जन चोरी की वारदात करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीआईए-टू पुलिस द्वारा एक चोर गिरोह के दो सदस्यों को काबू किया है। जिन्होंने करीब आधा दर्जन चोरी की वारदातों को कबूल किया गया है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिए गया है।
सीआईए-2 प्रभारी सब इंस्पेक्टर सत्यवान की अगुवाई में हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार व एचसी कमलजीत की टीम ने आरोपी अशोक उर्फ शौकी निवासी कंडेला जिला जींद व आरोपी मंजीत सिंह निवासी पट्टी अफगान कैथल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने बिशनगढ़ गामड़ी निवासी रमेश कुमार के अंबाला रोड बाईपास स्थित मित्रां दा ढाबा से 11 अगस्त की रात को गैस सिलेंडर चोरी करना कबूला है। एक अन्य मामले में जयभगवान निवासी अमरगढ़ गामडी की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में दर्ज मामले अनुसार 2 सितंबर की रात अंबाला-हिसार बाईपास चौक शेरगढ रोड स्थित एक धर्मकांटा के नजदीक खडी उसकी दस टायर गाड़ी से अज्ञात व्यक्ति 2 बैटरी, एक जैक, एक लोहे की रॉड चुरा ले गए। इसी रात रामेश्वर निवासी देवीगढ़ व चिरजींलाल निवासी अमरगढ़ गामड़ी की गाड़ी से भी जैक, रॉड का सामान चुरा लिया गया। इसके बाद आरोपियों ने 3 सितंबर की रात करोड़ा निवासी धर्मेंद्र की जींद बाईपास स्थित दुकान से कार व ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करना व उसके पड़ोस में ही राजेश निवासी शेरगढ़ के धर्मकांटा से इंवर्टर बैटरी व वहां खड़ी गाड़ी की दो बैटरी चोरी करनी कबूली है।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी एसआई सत्यवान की अगुवाई में एचसी कमलजीत व प्रदीप की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ में चोरी हुई गैस सिलेंडर, 2 जैक, 2 रॉड, टोचन, इंवर्टर, 3 बड़े बैटरी तथा वारदात में गाड़ी बरामद कर ली गई। ढाबे पर अकेले आरोपी मंजीत ने वारदात को अंजाम दिया था। अन्य मामलों दोनों आरोपियों द्वारा अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed