{"_id":"59aeee4c4f1c1ba6078b472f","slug":"111504636492-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों ने ही की थी लापता पप्पू ऊर्फ राजेंद्र की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्तों ने ही की थी लापता पप्पू ऊर्फ राजेंद्र की हत्या
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों ने ही की थी लापता पप्पू उर्फ राजेंद्र की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। हत्या के मामले में चार आरोपियों को कलायत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसने सीआईए पुलिस पूछताछ कर रही है। अभी मृतक के शव के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
गांव ढुंडवा निवासी वजीर ने 14 अगस्त को कलायत थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी की उसका बेटा पप्पू उर्फ राजेंद्र 10 अगस्त को गांव कुराड़ स्थित पोलट्री फार्म के लिए शाम 8 बजे घर से निकला था। जो वापस नहीं आया। सभी रिश्तेदारों व सगे संबंधियों में पूछताछ कर ली, पर उसका कहीं पता नहीं लगा। उसके दोनों मोबाइल भी बंद आ रहे थे। वजीर सिंह ने शिकायत में आशंका जाहिर की थी कि उसके पुत्र का किसी ने अपहरण किया है। कलायत पुलिस ने शिकायत मिलने पर धारा 346 के तहत मामला दर्ज कर लिया था।
थाना प्रभारी ललित मोहन ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच करते हुए गांव ढुंडवा के ही चार युवकों संदीप, बिंदू, जसमेर व कर्मवीर को गिरफ्तार किया है। उनसे मिली जानकारी में अहम खुलासा हुआ है। आरोपी कर्मवीर ने बताया कि 10 अगस्त को उन सभी ने शराब पी व कार में सवार होकर वे लोग हरिपुरा की तरफ चल दिए। कार पप्पू ही चला रहा था। आगे जाने पर बिंदू ने अपने देशी कट्टा से गोली मार कर पप्पू की हत्या कर दी और लाश को वहीं खुर्दबुर्द कर दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि संदीप, बिंदू व कर्मवीर के पप्पू की पत्नी के साथ अवैध संबंध होना उसकी मौत का कारण बना। कलायत पुलिस ने पूछताछ के लिए चारों युवकों को सीआईए में भेज दिया है। ताकि उसके शव के बारे में जानकारी मिल सके।