{"_id":"599095f54f1c1bc2288b46e9","slug":"111502647797-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुहला के गांव में 40 वर्षीय महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुहला के गांव में 40 वर्षीय महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म
गुहला पुलिस ने अज्ञात के युवक के खिलाफ केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गुहला के गांव में एक 40 वर्षीय महिला के साथ शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। गुहला पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। टोहाना निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 अगस्त को वह चीका आई थी। उसे एक गांव में जाना था। चीका में उसे एक बाइक सवार युवक मिला। उसने गर्मी को देखते हुए उसे कोल्डड्रिंक्स पिलाने की बात कही। उसने कोल्डड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। इसके बाद उसको होश नहीं रहा। आरोपी ने उसके साथ बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। महिला ने गुहला पुलिस को दी शिकायत में गुहार लगाई कि आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
महिला जांच अधिकारी एएसआई वीना ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।