फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गांव ग्योंग में कटी महिला की चोटी, पुलिस ने मामले को बताया ड्रामा

गांव ग्योंग में कटी महिला की चोटी, पुलिस ने मामले को बताया ड्रामा

Sun, 06 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
गांव ग्योंग में कटी महिला की चोटी, पुलिस ने मामले को बताया ड्रामा
गांव ग्योंग में कटी महिला की चोटी, पुलिस ने मामले को बताया ड्रामा
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारी बोले मौके से मिली कैंची, थोड़े से बाल कटे है
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। वीरवार रात को गांव सौंगल में एक युवती की चोटी कटने की घटना के बाद शुक्रवार रात को गांव ग्योंग में एक महिला की चोटी कटने की घटना सामने आई है। सुबह होती ही सदर थाना पुलिस गांव ग्योंग में पहुंची और घटना को केवल ड्रामा बताया। पुलिस कर्मचारियों ने घटना को झूठा बताते हुए कहा कि यह केवल ड्रामा था। घर में पास में ही वह कैंची पड़ी हुई थी। जिससे बाल काटे गए थे। महिला व उसके परिजनों ने बताया कि रात को वे इकट्ठे टीवी देख रहे थे। अचानक गर्दन के पास किसी मच्छर द्वारा काटने के शक से महिला ने गर्दन पर हाथ मारा तो उसकी चोटी कटी हुई मिली। बुद्धिजीवी लोग केवल अफवाह मान रहे हैं और किसी को मानसिक रूप से परेशान करने के लिए ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जाना भी बताया जा रहा है।
सदर थाना एसएचओ अमन कुमार ने बताया कि गांव ग्योंग की घटना केवल ड्रामा थी। महिला के थोड़े से बाल कटे हुए थे और कैंची भी वहीं पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed