फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   12 लाख 80 हजार रुपये का गिफ्ट जीतने का झांसा देकर ठगे एक लाख 10 हजार रुपये

12 लाख 80 हजार रुपये का गिफ्ट जीतने का झांसा देकर ठगे एक लाख 10 हजार रुपये

Fri, 07 Jul 2017 11:55 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
12 लाख 80 हजार रुपये का गिफ्ट जीतने का झांसा देकर ठगे एक लाख 10 हजार  रुपये
गिफ्ट का झांसा देकर ठग लिए एक लाख 10 हजार
विज्ञापन

- सिविल लाइन पुलिस ने युवक-युवती के खिलाफ दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गिफ्ट का झांसा देकर एक युवती से एक लाख 10 हजार रुपये ठग लिए गए। सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में एक युवक और युवती के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

अशोका गार्डन कॉलोनी निवासी अंकिता ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले एक निजी कंपनी से सामान मंगवाया था। कुछ दिन बाद उसके पास एक फोन आया, जिसमें बताया गया कि उसके लिए 12 लाख 80 हजार रुपये का गिफ्ट है। इसके लिए उसने 6500 रुपये मांगे। उस पर भरोसा कर पीड़िता ने बताए गए खाता संख्या में 6500 रुपये डलवा दिए। धीरे-धीरे कभी टैक्स-कभी किसी वजह से उससे रुपये मांगे गए, चूंकि कुछ रुपये दे दिए थे तो और रुपये भी भेजती गई। धीरे-धीरे रोहित पाटिल और सुमन वर्मा के नाम के खातों में उससे एक लाख 10 हजार रुपये खातों में डलवा लिए गए। इसके बाद भी उसको न गिफ्ट मिला न रुपये वापस मिले। इस पर अंकिता ने पुलिस से शिकायत की। एसआई रमेश चंद ने बताया कि पुलिस ने अशोका गार्डन कॉलोनी निवासी अंकिता की शिकायत पर रोहित और सुमन वर्मा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed