{"_id":"5aa819aa4f1c1ba4238b50b5","slug":"101520966058-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएलएम से बड़सीकरी कलां में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएलएम से बड़सीकरी कलां में मारपीट
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएलएम से बड़सीकरी कलां में मारपीट
अस्पताल तक किया पीछा, कर्मचारी सदमे में
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव बड़सीकरी कलां में दस मार्च को ड्यूटी पर गए एक एएलएम से मारपीट करने व धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बिजली निगम के एसडीओ संदीप भारत ने पुलिस को शिकायत में बताया कि एएलएम राजेंद्र सिंह व लाइनमैन राममेहर गांव में महेंद्र कौर नामक एक महिला के आवेदन पर लोड की तस्दीक करने गए थे। इसके बाद किसी ने फोन करके राजेंद्र सिंह को मिलने के लिए बुलाया। जब राजेंद्र सिंह गुरुद्वारे के पास पहुुंचा तो चार आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की व गाली-गलौच किया। आस-पास के लोगों व सहायक लाइनमैन राममेहर ने उसे छुड़वाया। इस दौरान आरोपियों ने उसे गोली मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसका अस्पताल तक पीछा किया। जिसकी रिकॉर्डिंग अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में भी हुई है। मामले के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुरदीता, प्रगट सिंह, मशहूर उर्फ चानन सिंह सहित एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।