फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मंदिर से लोहे का गेट, स्कूल के बिजली का मीटर व तीन मोटर साइकिल चोरी

मंदिर से लोहे का गेट, स्कूल के बिजली का मीटर व तीन मोटर साइकिल चोरी

Thu, 28 Sep 2017 12:00 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
मंदिर से लोहे का गेट, स्कूल के बिजली का मीटर व तीन मोटर साइकिल चोरी
चोरों ने पांच जगहों से समेटा सामान
विज्ञापन

- मंदिर से लोहे का गेट, स्कूल के बिजली का मीटर व तीन मोटर साइकिल चोरी
कैथल। चोरी के पांच मामलों में तीन मोटर साइकिल एक स्कूल से बिजली का मीटर व मंदिर से लोहे का गेट चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांचों की मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में डिफेंस कॉलोनी निवासी संजीव कुमार ने सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 सितंबर को डिफेंस कॉलोनी से चोर उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ले गया। हेड कांस्टेबल राममेहर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में कलायत के गांव दुमाड़ा निवासी बलबीर ने बताया कि 22 सितंबर को वह न्यायिक परिसर में किसी काम से आया था। वहां से किसी ने उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ली। हेड कांस्टेबल सत्यवान ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले मामले में चौथे मामले में चीका निवासी नरेन्द्र मित्तल ने बताया कि 22 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटर साइकिल चोरी कर ले गया। हैड कांस्टेबल सुखचैन सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
चौथे मामले में बिजली विभाग के एसडीओ ने बताया कि राहुल ने बताया कि 26 सितंबर को चोर लक्ष्मी नगर पट्टी अफगान स्थित शैमरॉक स्कूल से चोर बिजली का मीटर चोरी कर ले गए। चोरी हुए मीटर की कीमत करीब एक हजार रुपये थी।

पांचवें मामले में पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में पूंडरी निवासी मोहन लाल ने बताया कि 25 सितंबर की रात को चोर सती मंदिर पूंडरी से लोहे का गेट चोरी कर ले गए। चोरी हुए गेट की कीमत करीब 10 हजार रुपये थी। हेड कांस्टेबल बलजोर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed