फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के तीन मामलों में सात आरोपी काबू

मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के तीन मामलों में सात आरोपी काबू

Wed, 06 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के तीन मामलों में सात आरोपी काबू
मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले सात आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के 3 मामलों में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीवन पुलिस के हेड कांस्टेबल शीशपाल की टीम ने आरोपी फकीर चंद, खेमचंद उर्फ लाडी पुत्र फकीर चंद व मोहित को गिरफ्तार किया गया है। 65 वर्षीय अर्जुन दास निवासी सीवन की शिकायत पर दर्ज मामले 20 अगस्त के दिन करीब 3 बजे आरोपियों द्वारा उसके परिजनों का रास्ता रोककर लाठी, डंडों से चोटें मारी व जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

एक अन्य मामले में चौकी अनाज मंडी कैथल पुलिस के हेड कांस्टेबल प्रवीन कुमार ने आरोपी राहुल निवासी जनकपुरी कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। शिकायत के अनुसार हथियारों से लैस कुछ आरोपियों ने 25 जून के दिन मनीष कुमार निवासी कैलरम को चोटें मारते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। तीसरे मामले में थाना राजौंद पुलिस के एएसआई रामफल की टीम ने आरोपी ओमप्रकाश, सज्जन व शैलेंद्र उर्फ सिंद्र निवासी खुरड़ा को गिरफ्तार किया है। खुरड़ा निवासी राजेश कुमार की शिकायत अनुसार 26 अगस्त के दिन आरोपी व उनके साथियों ने उसे व उसके पिता को लाठी, डंडो से चोटें मारते हुए घायल कर दिया। झगड़े की वजह आरोपियों द्वारा खेत से अमरूद तोड़ने का हुआ विवाद बताया गया है। आरोपियों की जांच के बाद सभी को पुलिस बेल पर रिहा कर दिया गया। जबकि आरोपी राहुल को रिलीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed