फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पातड़ा से कैथल एडमिशन लेने के लिए आई युवती से छेड़छाड़

पातड़ा से कैथल एडमिशन लेने के लिए आई युवती से छेड़छाड़

Thu, 13 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
पातड़ा से कैथल एडमिशन लेने के लिए आई युवती से छेड़छाड़
एडमिशन लेने आई युवती से छेड़छाड़
विज्ञापन

कार सवार 3 युवकों ने की छेड़छाड़, महिला पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कैथल के एक सेंटर में आइलेट्स में एडमिशन लेने आई शहर पटियाला के पातड़ा की रहने वाली एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। महिला पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर कार सवार 3 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवती ने पुलिस को कार का नंबर दिया है। जिससे पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

मामले की जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल हरप्रीत ने बताया कि युवती ने शिकायत दी है कि 12 जुलाई दोपहर को वह अपनी छोटी बहन व भाई के साथ पातड़ा से कैथल एडमिशन लेने के लिए आई थी। इस दौरान कैथल में नीम साहब गुरुद्वारा के पास एक कार में सवार कुछ युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया और उनसे छेड़छाड़ करने लगे। उन्होंने आरोपियों को चेतावनी भी दी। लेकिन वे नहीं माने। आरोपियों ने इस बारे में किसी को बताए जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। हरप्रीत ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed