फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   crime, police, woman body, field

गांव नैना के खेतों में मिला अज्ञात महिला का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
crime, police, woman body, field
गांव नैना के खेतों में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने महिला की हत्या होने का अंदेशा जताया है, क्योंकि महिला के चेहरे को तेजाब डालकर जलाया गया है। हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस की ओर से मामले की जांच करते हुए शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पूंडरी पुलिस थाना से जांच अधिकारी मान सिंह ने बताया कि गांव के लोगों ने खेतों में शव पड़ा होने की सूचना दी। चेेहरे पर चोट के निशान हैं। अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद रिपोर्ट आने पर पता चल पाएगा कि मौत का कारण क्या है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed