फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   crime

शमशान घाट के रास्ते में मिट्टी भराव को लेकर दो पक्षों में भारी तनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
crime
मानव अधिकार आयोग के आदेश पर शमशान भूमि के रास्ते पर मिट्टी भराव को लेकर उपमंडल के गांव कमालपुर के दो बिरादरी के लोगों में तनाव की स्थिति बन गई। मानव अधिकार आयोग के आदेश पर शमशान भूमि के रास्ते पर मिट्टी भराव के लिए डीसी सुजान सिंह के निर्देश पर ड्यूटि मैजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह को नियुक्त किया गया था। पंचायत विभाग के साथ साथ थाना प्रभारी बिलाशा राम के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन द्वारा दोनों बिरादरियों के मिट्टी भराव को लेकर उग्र हुुए लोगों के आमने-सामने आने पर फिलहाल शमशान घाट के रास्ते पर मिट्टी डालने का कार्य स्थगित कर दिया गया। मानवाधिकार आयोग में शिकायतकर्ता कमालपुर निवासी देवी प्रसन्न के अलावा रघुवीर शर्मा, राजेश शर्मा, महिपाल, कंवरपाल, रामरूप, महेंद्र मनीराम ने बताया कि करीब 400 वर्ष से अधिक समय से सभी बिरादरी के लोगों का मृत्यु होने पर दाह संस्कार के लिए तालाब के किनारे कुटिया के पास एक मात्र शमशान घाट है। इसके आसपास कुछ लोगों द्वारा जानबूझ कर पानी छोड़ा जा रहे हैं। पानी छोड़े जाने के कारण शमशान घाट के आस पास कई कई फुट पानी जमा हो गया है। उन्होंने बताया कि शमशान घाट में मृतक का दाह संस्कार करने के लिए पानी में से निकलकर जाना पड़ता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर कई वर्षों से संबंधित विभाग के अधिकारियों को बार बार गुहार लगाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि पंचायत द्वारा खानापूर्ति के नाम पर टेंडर भी जारी किए गए, लेकिन मिट्टी भराव नहीं किया गया। आदेशों की अवहेलना को लेकर वे 11 मार्च को डीसी के समक्ष पेश हुए। उन्होंने मानवाधिकार आयोग के निर्देशों की पालना के लिए तीन दिनों में मिट्टी भराव के आदेश जारी किए गए थे लेकिन प्रशासन द्वारा आज भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। गांव के ही दूसरे पक्ष के लोगों सज्जन ठेकेदार, संदीप, बसाऊ राम, राजेश, बलकार व दूसरे लोगों का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा विवादस्पद शमशान घाट के रास्ते के नाम पर मिट्टी डाली जा रही है वह रिकार्ड के अनुसार गन्ने का कोल्हू व तालाब की जमीन है। उनका कहना है कि इस जगह से कुछ दूरी पर दाह संस्कार के लिए शमशान घाट की 2.5 एकड़ जमीन है व उस पर सौंदर्यीकरण के लिए लाखों रुपये की राशि भी जारी हो चुकी है। उनका कहना है कि जिस जमीन पर कुछ लोग दाह संस्कार कर रहे हैं वह बस्ती के नजदीक होने के साथ साथ तालाब का पानी भी दूषित हो रहा है।
विज्ञापन

ड्यूटि मैजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह ने कहा कि रास्ते में मिट्टी डालने के लिए पुलिस व पंचायत विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि मिट्टी के भराव के लिए ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी भी मंगवा ली गई थी लेकिन दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए फिलहाल मिट्टी डालने का कार्य स्थगित कर दिया गया है। मामले की पूरी जानकारी उच्च अधिकारियों को बता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed