फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   crime

आपराधिक षडयंत्र व जालसाजी पूर्वक सट्टे का धंधा करने वाले रैकेट के 2 सदस्य गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
सीआईए-टू की टीम ने आपराधिक षड्यंत्र और जालसाजी पूर्वक सट्टे का धंधा करने वाले रैकेट के 2 सदस्यों को काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से 4910 रुपये सट्टा राशी बरामद किए गए है। दोनों आरोपियों को वीरवार को न्यायालय ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-टू प्रभारी एसआई सत्यवान की अगुवाई में सबइंस्पेक्टर सतपाल, एसआई जयकरण, एचसी प्रभात, एचसी रामपाल तथा सिपाही सुनील की टीम सांय कालीन गश्त दौरान वाल्मीकी चौक कैथल पहुंची। जहां पर एक समाज सेवक ने पुलिस को शिकायत दी कि अमित निवासी रजनी कालोनी कैथल का अनाज मंडी में बिडियों का खोखा है, जिसकी आड़ में वहां पर सट्टा खाईवाली कर रहा है, जबकि इसका साथी महेंद्र निवासी सिरटा रोड कैथल भी सिरटा रोड पर खाईवाली कर रहा है, जिनके रैकेट के साथ कैथल के अन्य काफी सदस्य जुडे़ हुए है। पुलिस द्वारा छापामारी के दौरान दोनों आरोपियों को सीआईए-टू पुलिस द्वारा काबू कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 2980 और 1930 रुपये सट्टा राशि बरामद की गई। प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कबूला है कि वे सन्नी निवासी चंदाना गेट कैथल तथा महेश गोगिया उर्फ चेतू निवासी खुराना रोड कैथल की बनाई हुई योजना अनुसार षड्यंत्र रचकर धोखाधड़ी से कमीशन की एवज में सट्टा खाईवाली का काम करते है, जिसमें उनके अन्य साथी भी लिप्त है। जिनकी गिरफ्तारी सहित व्यापक पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों का वीरवार को न्यायालय से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed