फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   crime

आर्मी से रिटायर्ड फौजी के सिर पर हमला कर नकदी और सामान से भरा बैग छीनकर ले गए दो नकाबपोश युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
crime
वीरवार को राजौंद के वार्ड नंबर छह में सेना से रिटायर्ड युवक पर बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने सिर में गंभीर चोटें मारकर नकदी व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। चोट लगने के कारण व्यक्ति बेहोश होकर वहीं गिर गया, जिसे मौके पर पहुंचे परिवार के सदस्यों ने इलाज के लिए कैथल के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। घायल व्यक्ति के परिजनों ने बताया कि बैग में कितनी नकदी थी और कौन-कौन से दस्तावेज हैं घायल के होश में आने के बाद ही पता चल पाएगा। घायल सूमेरचंद के बेटे सुनील कुमार ने बताया कि वे राजौंद के वार्ड नंबर छह में प्राथमिक स्कूल वाली गली में रहते हैं। वीरवार को सुबह उसके पिता सूमेरचंद गांव शर्फ अली खेड़ी में बैंक से पेंशन के रुपये निकलवाने के लिए गए थे। जब वे नकदी निकलवा कर अपने घर के पास पहुंचे तो वहां पहले से ही दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर बाइक लिए खड़े थे। जैसे ही उसके पिता घर के अंदर जाने लगे तो युवकों ने किसी भारी चीज से उनके सिर पर हमला कर दिया। चोट गंभीर होने के कारण वे वहीं गिर गए और मुंह से खून आने लगा। उनके परिवार के सदस्य तभी उन्हें अस्पताल में लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई आरोपियों की फुटेज
आरोपी जब गली से निकलकर मुख्य मार्ग की ओर भागे तो महाराणा प्रताप चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भागते हुए आरोपियों की फुटेज कैद हो गई। सुनील ने बताया कि फुटेज में भी आरोपियों ने अपने मुंह पर कपड़ा ढका हुआ था, जिस कारण उनके चेहरे पहचान में नहीं आए। जिस बाइक पर आरोपी वारदात को अंजाम देकर भागे, उस पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी।
विज्ञापन

वार्ड नंबर छह में हुई घटना के बारे में पुलिस को सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस कैथल अस्पताल में पहुंच गई और जांच शुरू की। पुलिस द्वारा मामले को लेकर आगामी करवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीदार सिंह, एसएचओ, थाना राजौंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed