फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cricketer Ashok selected for Syed Mushtaq Ali Trophy

क्रिकेटर अशोक का सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Cricketer Ashok selected for Syed Mushtaq Ali Trophy
Cricketer Ashok selected for Syed Mushtaq Ali Trophy - फोटो : Kaithal
शेरगढ़ गांव निवासी क्रिकेटर अशोक संधू का सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए चयन हुआ है। इससे पहले वह आईपीएल में भी चयनित हो चुका है। अब नई ट्रॉफी के लिए चयनित होने पर परिवार सहित दोस्तों में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

कैथल जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष व हरियाणा क्रिकेट संघ के सदस्य विजय गोयल ने बताया कि कैथल जिला के खिलाड़ी अशोक संधू का चयन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि अशोक संधू एक दाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं और बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। इससे पहले भी अशोक संधू का चयन इंडिया अंडर-19 टीम के लिए हुआ था।
विज्ञापन

जब भारतीय टीम ने 2017 में इंग्लैंड का दौरा किया था। वहां पर बेहतरीन प्रदर्शन के कारण अशोक का चयन हरियाणा की रणजी ट्रॉफी टीम के लिए भी किया गया था। इसके बाद सन 2018 में एक ट्रायंगल सीरीज हुई थी, जिसमें अशोक संधू ने भारत की तरफ से खेले व मैन ऑफ द मैच रहे। पिछले साल 2020 में अशोक संधू हरियाणा के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेले थे। इसके बाद वह आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बतौर नेट गेंदबाज जुड़े थे और आईपीएल के दूसरे संस्करण में टीम का हिस्सा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडस क्रिकेट एकेडमी के कोच सुनील लोहान व विकास सहरावत ने बताया कि अशोक एक बहुत ही प्रतिभाशाली प्लेयर है और उसे जब-जब इंडिया के लिए व हरियाणा के लिए खेलने का मौका मिला तो उसने हमेशा ही अहम मैचों में अपना योगदान देकर टीम को विजयी बनाने का कार्य किया। अशोक संधू का सपना इंडियन क्रिकेट टीम में खेलने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed