फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Credibility of two MPs at stake, sons contesting elections

Kaithal News: दो सांसदों की साख दांव पर, बेटे लड़ रहे चुनाव

Tue, 08 Oct 2024 04:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 08 Oct 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Credibility of two MPs at stake, sons contesting elections
कमल बहल
विज्ञापन

कैथल। विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया के तहत मंगलवार को मतगणना होगी। प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा ईवीएम के वोटों की जब गिनती शुरू होगी तो प्रत्याशियों का इंतजार भी आखिरकार खत्म हो जाएगा।

गौरतलब है कि वैसे तो इस चुनाव में पूरे जिले की सभी चार विधानसभा सीटों पर पार्टियों सहित निर्दलीय सहित कई बड़े चेहरे चुनाव लड़ रहे हैं परंतु कैथल में हॉट सीट बनी कलायत और कैथल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के दो दिग्गजों की साख दांव पर लगी है। ऐसे में कलायत में सांसद जेपी और कैथल में राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के भविष्य का फैसला होगा।
विज्ञापन


कलायत में सांसद जेपी के बेटे विकास सहारण और कैथल में सांसद रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला चुनाव लड़ रहे हैं। कलायत में जहां विकास सहारण का मुकाबला भाजपा की पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा व आप के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा जैसे बड़े चेहरे से हैं। वहीं कैथल में आदित्य सुरजेवाला का मुकाबला पिछले चुनाव में उनके पिता को हराने वाले भाजपा के लीला राम से है। माना जा रहा है कि इस बार भी कांग्रेस और भाजपा में जबरदस्त टक्कर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले चुनाव में लीला राम ने कांग्रेस के दिग्गज रणदीप सुरजेवाला को महज 1250 मतों से मात दी थी। इसके साथ ही गुहला में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर बताई जा रही है। हालांकि पूंडरी में इस बार भी निर्दलीय प्रत्याशी अन्य पार्टियों पर भारी है। हालांकि मंगलवार को परिणाम जारी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed