फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Created awareness under the 'Beti Bachao, Beti Padhao' campaign.

Kaithal News: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Created awareness under the 'Beti Bachao, Beti Padhao' campaign.
कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।
राजौंद। गांव बीर बांगड़ा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को बेटियों के महत्व, घटते लिंगानुपात के दुष्प्रभाव और लिंग जांच न करवाने के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाया गया कि वे न तो लिंग जांच करवाएंगे और न ही किसी को ऐसा करने देंगे। बहुउद्देशीय महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सीमा और चंद्रकला ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में प्रतिभा साबित कर रही हैं, इसलिए उन्हें शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए, ताकि वे समाज और देश के विकास में अपना योगदान दे सकें। स्वास्थ्य कार्यकर्ता रामनिवास ने बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया और टीबी से बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी रहती है तो वह तुरंत अपना बलगम जांच करवाएं।

कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।

कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed