फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   cps, meeting, officers, kaithal

मुख्य संसदीय सचिव ने लगाई अधिकारियों को फटकार

Tue, 29 Nov 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Tue, 29 Nov 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
cps, meeting, officers, kaithal
मुख्य संसदीय सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लघु सचिवालय में कष्ट निवारण समिति की बैठक मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क ने बीडीपीओ सहित जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। मुख्य संसदीय सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सीएम विंडो पर आने वाले समस्याओं को गंभीरता से लें। एक ही नाम से सीएम विंडो पर तीन शिकायत दर्ज करवाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। इस बैठक में पांच लंबित पुरानी शिकायतों सहित कुल 15 शिकायतें रखी गई।
विज्ञापन


अधिकारियों के कानों पर नहीं रेंग रहा जूं
बख्शीश सिंह विर्क ने ककहेड़ी निवासी दिग्विजय सिंह ने एसडीओ के खिलाफ टेंडर अलॉट करने की एवज में कमीशन की मांग के संदर्भ में शिकायत की सुनवाई करते हुए विभाग के अधीक्षक अभियंता तथा जिला कष्ट निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्यों रामपाल राणा व धीरेंद्र को इस मामले की जांच करने के उपरांत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। शिकायतकर्ता ने कहा कि एसडीओ ने उनके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज करवाई हुई है। इस मौके पर जब मुख्य संसदीय सचिव ने एसडीओ को बुलाया तो वहां पर नहीं मिले। जिस पर उन्होंने कहा कि अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। पिछली मीटिंग में भी पब्लिक हेल्थ के कर्मचारियों का आदेश दिए थे।
विज्ञापन


रास्ते से अवैध कब्जा हटाने के आदेश
मुख्य संसदीय सचिव ने ऑक्सफोर्ड वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रतिनिधि जगजीत सिंह की अंबेडकर कॉलोनी को जाने वाले रास्ते से अवैध कब्जा छुड़वाने तथा पक्का करवाने की शिकायत की सुनवाई करते हुए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को यथाशीघ्र इस रास्ते से अवैध कब्जा हटवाकर 15 फुट चौड़े रास्ते को पक्का करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


झूठी रिपोर्ट पेश करने वाले खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
जाखौली निवासी जोगी राम मलिक की गांव में पानी निकासी के लिए नाला बनवाने और तालाब की खुदाई की झूठी रिपोर्ट देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई से संबंधित शिकायत की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि झूठी रिपोर्ट प्रस्तुत करने वाले तत्कालीन खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

कैथल-चीका सड़क की गुणवत्ता की जांच के आदेश
समिति के गैर सरकारी सदस्यों सरदार हरपाल सिंह की नवनिर्मित कैथल-चीका सड़क की गुणवत्ता में कमी के संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के एससी को निर्देश देते हुए कहा कि वे नवनिर्मित सड़क में खामियों की जांच करें। यदि इस सड़क की गुणवत्ता में कोई कमी पाई जाए तो वे संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करके इस सड़क को ठेकेदार से ठीक करवाना सुनिश्चित करें।

ट्रांसफार्मरों पर लगाए गए स्विचों की रिपोर्ट मांगी
बिजली विभाग के अधीक्षक अभियंता को जिला में जारी किए गए सिंचाई कनेक्शनों के ट्रांसफार्मरों की जांच करके ट्रांसफार्मरों पर लगाए गए स्विचों की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मरों पर स्विच अवश्य लगवाए जाएं ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

गैर सरकारी सदस्यों ने पूछा, सर हमारा इस मीटिंग में क्या काम है?
चीका से समिति के सदस्य हरपाल सिंह ने मीटिंग में कहा के उनको अभी तक यह समझ नहीं आया कि कष्ट निवारण समिति का मेंबर क्यों बनाया जाता है। वे आते हैं, चाय पीकर चले जाते हैं। उन्होंने डीसी व अधिकारियों से पूछा कि उसके बारे वह बताया उनकी नियुक्ति किस आधार पर हुई है। वह खाली बैठकर प्रतिदिन मीटिंग से चले जाते हैं। मंत्री द्वारा जांच में केवल नाम शामिल किया जाता है, लेकिन अधिकारी उनको जांच में नहीं लेकर जाते है। उन्होंने कहा कि सदस्य किसलिए बनाए जाते हैं।

ब्याह दे सारे गीत सच्चे नीं होंदे
एक झूठी शिकायत के मामले में संसदीय सचिव ने बताया कि ब्याह दे सारे गीत सच्चे नीं होंदे। सीएम विंडो पर दी जाने वाले शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से लें। कुछ लोग सीएम विंडो पर एक ही नाम पर कई-कई शिकायतें करते हैं। एक नाम से तीन शिकायत करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

खंडहर मकान गिरने का डर
फतेहपुर पूंडरी निवासी पुष्पा देवी की उनके मकान के साथ लगते खंडहर मकान को गिराने शिकायत की सुनवाई करते हुए कैथल की एसडीएम को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि खंडहर मकान की वजह से जानमाल का नुकसान न हो पाए। पुलिस द्वारा की गई जांच के अनुसार इस मकान को खंडहर बताया गया है तथा रिपोर्ट कैथल एसडीएम कार्यालय को सौंपी जा चुकी है।

टावर पर चढ़कर धर्मेंद्र बनते हैं और रेडिएशन से परेशान हैं
सुभाष नगर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत में कहा कि कॉलोनी के बीच में एक टावर है, उस पर एक आदमी ऊपर चल गया था। इसके अलावा टावर से रेडिएशन के कारण उनको नुकसान हो रहा है। जिस पर संसदीय सचिव ने कहा कि करना में एक व्यक्ति चढ़ गया था वह पानी की बोतल व चने लेकर गया। काफी देर तक ऊपर बैठा रहा। उन्होंने कहा कि रेडिएशन की जांच करवा दी जाएगी।
 
ईंट लेकर पहुंच गया शिकायत करने
विकास कार्य में घोटाले की शिकायत देने के लिए आए कुछ व्यक्ति संसदीय सचिव के सामने पीली ईंट लेकर आ गए ओर कहा कि सर इन ईंटों से हो रहा है विकास कार्य। जिस पर संसदीय सचिव ने जांच के निर्देश दिए हैैं।

इसके अतिरिक्त उन्होंने फ्रांसवाला निवासी विश्वबंधु विक्रमादित्य, फतेहपुर निवासी संतोष, बीरबांगड़ा स्थित आईटीआई के प्रधानाचार्य, बालू निवासी मुखत्यार सिंह तथा दयौरा निवासी मांगे राम की शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को इनके निपटारे  के निर्देश दिए।


इस अवसर पर डीसी संजय जून, एसपी सुमेर प्रताप सिंह, एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, एडीएम मंदीप कौर, ओम प्रकाश एवं  सुरेंद्र पाल, सीटीएम विरेंद्र सिंह सांगवान, डीएसपी जोगेंद्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना, राजपाल तंवर, विरेंद्र छोत, रामपाल राणा, जिला परिषद की सदस्या शकुंतला वजीर खेड़ा, अशोक ढांड, सरदार हरपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी एवं समिति के गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed