फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Counting of votes: Duty Magistrate deployed

Kaithal News: मतगणना ः ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात

Mon, 03 Jun 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 03 Jun 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes: Duty Magistrate deployed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लोकसभा चुनाव के तहत चार जून को होने वाली मतगणना के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ डयूटी मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया है। उधर, आयोग की ओर से मतगणना पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि कैथल विधानसभा क्षेत्र के लिए बी उदय कुमार सेठी, कलायत विधानसभा क्षेत्र के लिए श्रीमती वैदेही मनोज रानाडे तथा गुहला एवं पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के लिए श्रीमती रानी टाटे को मतगणना आब्जर्वर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


कैथल विधानसभा क्षेत्र के काउंटिंग आब्जर्वर बी उदय कुमार सेठी ने मतगणना केंद्र का दौरा कर तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि चारों विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी और इनके अलावा एक टेबल एआरओ की लगाई जाएगी। गुहला व कलायत विधानसभा के मतों की गणना 15-15 चरण में होगी। इसी प्रकार कैथल विधानसभा के मतों की गणना 16 तथा पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना 14 चरण में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण का परिणाम क्लीयर होने के बाद ही दूसरे चरण के लिए मशीन टेबल पर लाई जाएंगी। पूरे कार्य की वीडियोग्राफी की जाएगी। बताया कि कैथल विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना आरकेएसडी कॉलेज में, कलायत विधानसभा क्षेत्र की आरकेएसडी स्कूल में तथा पूंडरी व गुहला विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना आईजी कालेज के अलग अलग हॉल में की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मतगणना हॉल में केवल अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश करेगा। अनाधिकृत व्यक्ति किसी भी सूरत में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अधिकृत व्यक्ति के पास उसका पहचान पत्र होना चाहिए।कहा मतगणना टीमों में मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना असिस्टेंट और माईक्रो ऑर्क्ब्जर शामिल हैं। इसके अलावा सहायक स्टाफ की भी डयूटी लगाई गई है। प्रत्येक राऊंड का परिणाम बोर्ड पर अंकित किया जाएगा। एजेंट के साथ-साथ किसी भी कर्मचारी को मतगणना हॉल में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। एडीसी एवं पूंडरी एआरओ सी.जया श्रद्धा, एसडीएम एवं कैथल एआरओ सुशील कुमार, एसडीएम एवं गुहला एआरओ कृष्ण कुमार एवं एसडीएम एवं कलायत एआरओ सत्यावान सिंह मान अपने-अपने निर्धारित मतगणना केंद्रों पर मौजूद रहेंगे।

घर बैठे मिलेगी जानकारी ः गर्मी के चलते लोकसभा चुनाव के परिणाम घर बैठे आसानी से देखे जा सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट www.result.eic.in या वोटर हेल्पलाइन एप का इस्तेमाल किया जा सकता है। मतगणना की जानकारी समय-समय पर अपडेट की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा। इस दौरान मतगणना केंद्रों में और उसके आस पास केवल प्राधिकृत व्यक्ति, अधिकारी या कर्मचारी ही जा सकेंगे। ऐसे में चुनाव का परिणाम जानने के लिए लोगों को काफी दूर धूप में खड़ा रहना पड़ सकता है। घर बैठे ही परिणाम जानने के लिए उनको चुनाव आयोग की वेबसाइट www.result.eic.in पर जाना होगा।


मतगणना केंद्रों पर मीडिया सेंटर होंगे स्थापित : डीसी
कैथल। लोकसभा आम चुनाव की मतगणना के तहत मीडिया कर्मियों के लिए आर के एस डी कॉलेज के स्टाफ रूम और आईजी स्कूल की कंप्यूटर लैब में मीडिया सेंटर स्थापित किए गए हैं। यह जानकारी डीसी प्रशांत पंवार ने दी है। मीडिया सेंटर पर इंटरनेट, कंप्यूटर, प्रिंटर, एलईडी आदि सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। मतगणना के प्रत्येक चरण की रिपोर्ट सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग की टीम की ओर से मीडिया को उपलब्ध करवाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed