फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Correct information will provide benefits of schemes

Kaithal News: सही जानकारी से मिलेगा योजनाओं का लाभ

Wed, 20 May 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 20 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Correct information will provide benefits of schemes
जनगणना के दौरान नागरिकों को जागृत करते प्रगणक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। डिजिटल जनगणना को सफल बनाने के उद्देश्य से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलायत के शिक्षकों एवं प्रगणकों ने मंगलवार को शहर के वार्ड नंबर 5, 6 और 7 में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान शिक्षकों ने जनगणना से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान न देने का अनुरोध किया।

शिक्षकों ने घर-घर जाकर नागरिकों को जनगणना के महत्व, इसकी प्रक्रिया और इससे जुड़े तथ्यों के बारे में जानकारी दी। साथ ही लोगों से सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया। अभियान के दौरान शहरवासियों ने अपने परिवारों से संबंधित आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध करवाई। प्रगणक विश्व प्रताप सिंह राणा और सुपरवाइजर गुरनाम सिंह ने बताया कि जनगणना के दौरान परिवार के सदस्यों की संख्या, शिक्षा स्तर, रोजगार की स्थिति, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी एकत्रित की जा रही है। सुपरवाइजर गुरनाम सिंह ने नागरिकों को बताया कि जनगणना देश की आबादी, सामाजिक संरचना और बुनियादी सुविधाओं का वास्तविक आंकड़ा तैयार करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी और लाभकारी बनाना है, ताकि जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ सही तरीके से पहुंच सके।
विज्ञापन


प्रगणक विश्व प्रताप सिंह राणा ने बताया कि इस बार जनगणना डिजिटल है, जिससे आंकड़ों के संकलन और विश्लेषण में पारदर्शिता रहेगी। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर लोगों में यह भ्रांति देखी गई है कि जानकारी देने से राशन कार्ड कट सकता है या आधार कार्ड में कोई बदलाव हो सकता है, जबकि ऐसी बातें निराधार और भ्रामक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed