फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Correct discrepancies in the Seventh Pay Commission: Employees' Union

सातवें वेतन आयोग की विसंगतियां दुरुस्त हों : कर्मचारी संघ

Tue, 20 Jan 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 20 Jan 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Correct discrepancies in the Seventh Pay Commission: Employees' Union
कैथल। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और सीटू की राज्य कमेटी के आह्वान पर सोमवार को कर्मचारियों ने जवाहर पार्क में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारी लघु सचिवालय पहुंचे और डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता संयुक्त रूप से एसकेएस जिला प्रधान ओमपाल भाल और ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के राज्य प्रधान बसाऊ राम ने की। संचालन एसकेएस जिला सचिव शिवचरण और सीटू जिला सचिव नरेश कुमार ने किया।
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लगातार नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत कई विभागों को निजी हाथों में सौंपने की प्रक्रिया तेज की जा रही है, जिसे कर्मचारी वर्ग किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगा। कर्मचारी संघ ने मांग की कि आठवें वेतन आयोग के लागू होने तक सभी कर्मचारियों को महंगाई के अनुरूप 5,000 रुपये अंतरिम राहत दी जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed